सुल्तानपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मामा-भांजे को ठोकर मार दी. घटना में दोनों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- UP में कोई सेफ नहीं! बीच हाइवे पर बंदूक की नोंक पर सर्राफा कारोबारी से लूट, 3 किलो चांदी और 9 लाख कैश ले उड़े लुटेरे, यही है जीरो टॉलरेंस?

बता दें कि घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर कालीगंज अंडरपास के पास उस वक्त घटी, जब मामा-भांजे बाजार से सामान खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- गद्दार पर मचा गदर : रायबरेली में मंत्री दिनेश के पोस्टर पर पोती गई कालिख, अराजक तत्वों ने काले रंग से लिखा ‘गद्दार’, सियासी माहौल गर्म

वहीं लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. उसके बाद दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान अमित (22) और रघुवीर (20) के रूप में हुई है. पुलिस को हादसे वाली जगह से ठोकर मारने वाली कार का नंबर प्लेट मिला है. उसी के आधार पर कार चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.