अमरोहा। जिले गांव नसीर नंगला की सुरभि यादव ने की सिविल सेवा परीक्षा में 14वीं रैंक पाई है। सुरभि के पिता राकेश कुमार यादव यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी सुरभि ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। परिवार के सहयोग और सुरभि की कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो पाई।

सुरभि की मेहनत आखिकार रंग लाई

सुरभि की इस सफलता ने उनके माता-पिता और परिवार का विशेष योगदान रहा है। वह अपने पिता के साथ बरेली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उनकी मां ने तो अपनी बेटी को अफसर बनाने के लिए लगातार प्रेरित किया। उन्होंने कभी भी बेटी का आत्मविश्वास गिरने नहीं दिया। परिवार का सहयोग और सुरभि की मेहनत आखिकार रंग लाई और उसने देश के सबसे कठिन एग्जाम को क्रैक कर लिया।

READ MORE: जन औषधि दिवस: CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को दी बधाई, कहा- PM के प्रयासों से आमजन को सस्ती दरों पर जेनरिक दवाएं मिल रही है

सुरभि ने अपनी इस कामयाबी से न सिर्फ अपने माता-पिता और परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालो के लिए वो प्रेरणा का स्रोत बनेगी। फिलहाल गांव और क्षेत्र के लोगों ने खुशी का माहौल है, लगातार लोग सुरभि को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे है।