लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को लेकर अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप्स, IT कंपनियों और इनोवेटर्स को सहयोग देने के उद्देश्य से तैयार की गई यह आधुनिक सुविधा, विकास, नवाचार और रोज़गार के अवसरों को गति प्रदान करेगी। यह पहल उत्तर प्रदेश को टेक्नोलॉजी और निवेश का एक प्रमुख केंद्र बनाने के हमारे विज़न को दर्शाती है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को करेगा मजबूत

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आज गोरखपुर में ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया’ (STPI) के 71वें केंद्र का उद्घाटन होगा। यह उत्तर प्रदेश के डिजिटल और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

सीएम योगी ने आगे कहा कि स्टार्टअप्स, IT कंपनियों और इनोवेटर्स को सहयोग देने के उद्देश्य से तैयार की गई यह आधुनिक सुविधा, विकास, नवाचार और रोज़गार के अवसरों को गति प्रदान करेगी। मैं भारत के डिजिटल भविष्य को आकार देने वाले इनोवेटर्स और पार्टनर्स के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूँ।