अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय दुलहीपुर। मवई गांव स्थित रिंग रोड पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे बुधवार शाम लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ओवरब्रिज पर कार्य कर रहे निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने शव को तैरते हुए किनारे लगा देखा और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय थाने को अवगत कराया।

मृतक की नहीं हो सकी पहचान

शिवाला चौकी क्षेत्र के मवई गांव के समीप गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव किनारे पर दिखाई दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया और पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

READ MORE: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र और नाना की दर्दनाक मौत

मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। वह काले रंग की टी-शर्ट और लोवर पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ में धागा और कड़ा भी बंधा हुआ था। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शव बहकर यहां आ लगा है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त कराने और मामले की जांच में जुटी हुई है।