जालौन। जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरगुवां बुजुर्ग में बुधवार शाम मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित जनींदन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह दीपक के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी भुआ खेड़ा मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे शख्स को भी पीटा

पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर चालक आगे बढ़ गया और कुछ दूरी पर साथियों को बुलाकर लौट आया।आरोप है कि सूर्यकांत पटेल समेत 10–15 लोगों ने बेल्ट और हाथों से दोनों युवकों की पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे राजू परिहार के साथ भी मारपीट की गई।

READ MORE: NH-19 पर दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

जान से मारने की धमकी दी

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। कोंच कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।