मेरठ। पीएम मोदी ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के शेष हिस्सों का उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें विपक्ष जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है। सपा राज में जो अपराधी बेखौफ घूमा करते थे, वो आज योगी जी की सरकार में जेलों में दिन बिता रहे हैं।
कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी।
READ MORE: PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कम हुई दिल्ली से मेरठ की दूरी, समय और पैसे दोनों की बचत
उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, मेरी मां को गाली देने से इन्हें कोई परहेज़ नहीं है, उन्हें भाजपा, NDA से विरोध है… लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट यह भाजपा का समारोह नहीं था और न ही भाजपा का कोई नेता वहां मौजूद था।
यह देश का, देश के सम्मान का कार्यक्रम था लेकिन कांग्रेस ने परसो सारी मर्यादाएं तोड़ दी। पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है लेकिन दुर्भाग्य देखिए इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने की बजाय गाजते हैं। देश की बेइज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


