मथुरा। यूपी के मथुरा में बहू ने अय्याशी में बाधक बनी सास को ही ठिकाने लगा दिया। विवाहिता हिना का शौहर आमिर बाहर रहकर जॉब करता था। घर में बीवी हिना की आँख पड़ोसी आदिल से लड़ गई। 2 मार्च को आदिल व हिना घर में ही एन्जॉय कर रहे थे। इसी दौरान सास अनवरी की आँख खुल गई। बहू को लताडा तो बहू व उसके प्रेमी आदिल ने मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश दफ़न भी हो गई।

बहु ने सास का किया मर्डर

यह पूरा मामला जिले के राया थाना क्षेत्र के भनकरपुर बसेला गांव है। जहां हिना नाम की महिला का पड़ोसी आदिल के साथ अफेयर चल रहा था। उसका पति आमिर बाहर रहकर जॉब करता था। महिला मौके मिलते ही प्रेमी को बुलाती और घर में ही एन्जॉय करते। 2 मार्च की रात हिना और आदिल एक दूसरे में खोए होए थे। तभी उसकी सांस अनवरी की नींद खुल गई और उसने बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद बहू हिना ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी।

READ MORE: लखनऊ में हुए मां-बेटे के मर्डर की गुत्थी सुलझी, पड़ोसी किशन रावत निकला कातिल, उधारी लौटाने के बहाने महिला से किया रेप, फिर….

हिना ने अपने नंनद को धमकाया

पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद महिला ने झूठी कहानी गढ़ी और पति को फोन लगाकर बताया कि अम्मी बोल नहीं रहीं, उनको साइलेंट अटैक आया है। उसके बाद अनवरी को दफना दिया गया। 6 मार्च को किसी बात को लेकर उसका हिना का अपने ननद के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान हिना ने अपनी ननद को धमकाया कि जैसे तेरी मां को मारा, तुझे में खत्म कर दूंगी। यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

READ MORE: सीएम योगी के बलरामपुर दौरे का दूसरा दिन, मां पाटेश्वरी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, जानिए उनका पूरा कार्यक्रम

उसने सारी बात पिता और भाई को बताई। जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके बाद कब्र खोदकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टी हुई और आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया।