जालौन। जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरकोटी में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दिनांक 04 फरवरी 2026 को कोतवाली जालौन पुलिस को ग्राम हरकोटी में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही फील्ड यूनिट टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।

READ MORE: अब छुट्टी के दिन टीचर्स को नहीं बुला सकते स्कूल, शासन जल्द जारी करेगा स्पष्ट निर्देश

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जालौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।