लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में अभी तक 5 भर्ती रैलियां आयोजित की जा चुकी हैं। अब 6वीं भर्ती रैली आयोजित करने की तैयारी चल रही है। मध्य कमान की ओर से 6 फरवरी को भर्ती रैली शुरू होगी। जिसमें 13 जिलों के कुल 13000 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि आगामी 6 फरवरी से 20 फरवरी तक लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत रिक्रूटिंग ऑफिस मुख्यालय अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (ट्रेड्समैन), अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए भर्ती रैली आयोजित हो रही है।

READ MORE: हत्या या फिर… संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

जानिए पूरा भर्ती रैली का कार्यक्रम

6 फरवरी: रिक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ के तहत 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा आठ और 10 पास) की रैली।
7 फरवरी: 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल की रैली।
8 फरवरी: यूपी के औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ के अंतर्गत सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल की रैली।
9 फरवरी: बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर जिलों के अंतर्गत सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल की रैली।
10 फरवरी: कानपुर नगर के अंतर्गत कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
11 फरवरी: फतेहपुर के अंतर्गत बिंदकी, फतेहपुर और खागा की तहसीलों के लिए और लखनऊ के अंतर्गत मलिहाबाद, बख्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजिनी नगर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
12 फरवरी: चित्रकूट के अंतर्गत कर्वी, मऊ, मानिकपुर और राजापुर और कानपुर देहात के अंतर्गत रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
13 फरवरी: हमीरपुर के अंतर्गत आने वाली तहसील हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा और उन्नाव के अंतर्गत आने वाली सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, बीघापुर और बांगरमऊ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
14 फरवरी: गोंडा के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज और बांदा के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
15 फरवरी: कन्नौज के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन और महोबा के अंतर्गत कुलपहाड़, चरखारी और महोबा की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) की रैली।
16 फरवरी: औरैया की बिधूना, औरैया और अजीतमल तहसीलों और बाराबंकी के फतेहपुर, रामनगर, नवाबगंज, सिरसाउली, गौसपुर, रामासनेहीघाट और हैदरगढ़ के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) की रैली।