लखनऊ। जिले के मोहनलालगंज इलाके में हुए मां और उसके दिव्यांग बेटे के मर्डर का खुलासा हो गया है। यह हत्याएं पड़ोसी किशन रावत ने की थी। पुलिस ने मुठभेड़ में उसे पकड़ लिया है। उसकी टांग में गोली लगी है। पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों और महिला डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम में रेप की आशंका को देखते हुए स्लाइड भी तैयार की गई।
रेप के विरोध में मां-बेटे की हत्या
बताया जा रहा है कि किशन पर महिला के 160/-₹ उधार थे। कई बार पैसे मांगने पर भी वह पैसे नहीं दे रहा था। हत्या वाली रात वह पैसे लौटाने के बहाने घर में घुसा… महिला के साथ रेप किया। विरोध पर महिला की हत्या कर दी। नेत्रहीन पुत्र शादाब अपनी मां को बचाने आया तो आरोपी ने गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
READ MORE: राहुल गांधी का रायबरेली दौरा आज, दिशा की बैठक में होंगे शमिल, 13 मार्च को करेंगे जनता दर्शन, मुलाकात
बता दें कि लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में 9 मार्च की करीब रात 10 बजे घर में ही मां और उसके दिव्यांग बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव घर के अंदर मिले, जहां महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या की गई थी। वहीं, दिव्यांग बेटे को भी उतारा गया मौत के घाट उतारा गया था। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

