लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शहरी परिवहन को मजबूत करने के उद्देश्य से नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार जताया है।

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय है।

READ MORE: ’40 मुकदमों को हटवाकर कानून का पालन कर रहे हैं…’ योगी के बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- किसी मुख्यमंत्री या सरकार को यह अधिकार नहीं…

लाखों यात्रियों के लिए लाभकारी

सीएम योगी ने आगे कहा कि बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक बनने वाली यह 11.6 किलोमीटर लंबी परियोजना लाखों यात्रियों के लिए आवागमन को अत्यंत सुगम बनाएगी। इस विस्तार में 08 नए एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे और बॉटनिकल गार्डन एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में उभरेगा।

READ MORE: पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा

क्षेत्रीय विकास को देगा गति

यह निर्णय न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगा, बल्कि नोएडा को देश के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस हब के रूप में और सशक्त करेगा। इस दूरदर्शी और जनहितैषी निर्णय हेतु आभार प्रधानमंत्री।