लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बन गई है। शहर की सड़कों पर रेंगती गाड़ियों से लोग परेशान हो गए है। आम आदमी हो या फिर वीवीआईपी कोई भी इससे अछूता नहीं रह गया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इसका शिकार हो गए और उनकी फ्लीट जाम में फंस गई।

10 मिनट तक अटक रहा काफिला

बताया जा रहा है कि मंगलवार को एयरपोर्ट से लौटते वक्त वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास लाल बत्ती चौराहे पर अखिलेश यादव का काफिला ट्रैफिक जाम में करीब 10 मिनट तक अटक रहा। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को भी इस दौरान जाम खुलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीआईपी मूवमेंट कुछ समय तक पूरी तरह से प्रभावित रहा। जिसके कारण आम लोगों को भी और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

READ MORE: ‘मुझे पास कर दें वरना…’, उत्तर पुस्तिका में छात्रों ने लिखी अजब-गजब बातें, रिश्ता और शादी के लिए की ये डिमांड

बता दें कि राजधानी के सड़कों के हालत काफी बुरे है। ट्रैफिक की वजह से ऑफिस टाइम, स्कूल छुट्टी और शाम के समय प्रमुख चौराहों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। जिसके चलते आम और वीवीआईपी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में चल रहे निर्माण कार्य, कई जगहों पर अवैध पार्किंग और वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा और सड़क नेटवर्क का सीमित विस्तार इस समस्या की बड़ी वजह बन रहे हैं। सिग्नल सिस्टम की खराब स्थिति ने भी जाम की समस्या को विकराल बना दिया है।