उन्नाव। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां कानपुर-लखनऊ हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पति और बच्चों के सामने मां की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत
यह पूरा मामला जिले के दही थाना क्षेत्र के बाईपास ओवरब्रिज का है। जहां अरविंद बहादुर गौतम नाम का शख्स अपनी पत्नी अन्नपूर्णा और दो बच्चों के साथ बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लखनऊ बाईपास पर पहुंची सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार महिला की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: ‘बम से उड़ा देंगे’… 19 जिलों की कचहरी को उड़ाने का आया धमकी भरा मेल, तत्काल खाली कराए गए परिसर, जांच में जुटी पुलिस
पति और बच्चे बाल बाल बचे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया गया। बाइक सवार सभी लोग किसी काम से राजधानी लखनऊ गई थी। वहां से लौटने के दौरान वे सड़क हादसे का शिकार हो गए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


