हाथरस। सुहागरात पर ही दूल्हे को चाकू दिखाकर आतंकित करने वाली दुल्हन मोनिका का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि उसकी शादी जबरदस्ती की गई। साथ ही उसने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ जेवरात व नकदी ले जाने की FIR दर्ज है । मोनिका अपने रिश्ते के चाचा के साथ ससुराल से ही फरार हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

मोनिका ने वीडियो में क्या कहा

वीडियो मे मोनिका कह रही है कि शादी मेरी मर्जी से नहीं हुई थी। जिस लड़के के साथ मेरी शादी की गई। उसने भी मेरे साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो मैंने खुद को चाकू मारने का प्रयास किया था, लेकिन लड़के ने मेरे माता पिता को फोन कर कहा कि यह खुद को चाकू मार रही है। मेरे माता-पिता ने उससे कह दिया कि यह मरेगी नहीं।

READ MORE: बहराइच में रफ्तार का कहर, SDM पयागपुर लिखी गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा, फिर…

मेरे चेहरे पर केमिकल डाल दिया

मोनिका ने आगे कहा कि जिस लड़के से मेरी शादी की गई थी, उसने भी मेरे हाथ पांव बांधकर दुष्कर्म किया। उसने मेरे चेहरे पर केमिकल डाल दिया। मैं अपने साथ कोई भी गहने लेकर नहीं आई हूं। सब लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। मेरा पूरा परिवार मुझे और मेरे प्रेमी को मारने की कोशिश में लगा है। प्लीज हमारी मदद करो।

READ MORE: काम नहीं आई चालाकी! 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी

वहीं पति सुनील का आरोप है की सुहागरात पर उसे मोनिका ने तेज़ धार वाला चाकू दिखाकर इतना आतंकित किया की उसने रात भर दूर बैठकर समय बिताया। अब वह भाग गई। जाते समय वह 15 लाख के ज़ेवर और कैश भी ले गई।