रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली। जिले के गुरुबख्शगंज के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 107 प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता रामदेव प्रजापति पारंपरिक रूप से मिट्टी के बर्तन बनाकर या मजदूरी से परिवार का गुजारा चलाते हैं।
सेल्फ स्टडी के बल पर हासिल किया मुकाम
विमल ने जवाहर नवोदय विद्यालय, रायबरेली से स्कूली शिक्षा पूरी की और IIT दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। UPSC की तैयारी उन्होंने लखनऊ में रहकर की l आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बावजूद विमल ने सेल्फ स्टडी के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
READ MORE: जन औषधि दिवस: CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को दी बधाई, कहा- PM के प्रयासों से आमजन को सस्ती दरों पर जेनरिक दवाएं मिल रही है
रायबरेली जिले में खुशी का माहौल
बिना महंगी प्राइवेट कोचिंग के, नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन से सफलता मिली।विमल का कहना है कि असफलता में गलतियां ढूंढकर सुधारना सफलता की कुंजी है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि पृष्ठभूमि नहीं, मेहनत और लगन मायने रखती है। गरीबी, संसाधनों की कमी और चार असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। प्रजापति समाज, नवोदय परिवार और रायबरेली जिले में खुशी का माहौल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

