हापुड़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सिरफिरे युवक ने छुरी उठाकर अपने गले पर वार कर लिया। जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन फानन में अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
छुरी उठाकर गले पर किया वार
यह पूरा मामला जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां प्रधान चिकन होटल पर बस से यात्रा कर वहां पहुंचे एक युवक ने छुरी उठाकर अपने गले पर वार कर लिया। वह भोजन के लिए होटल गया था। इसी दौरान उसने छुरी उठाया और होटल कर्मी कुछ समझ पाते कि उससे पहले गले पर वार कर लिया। जिसे मौके पर भगदड़ मच गई।
READ MORE: पल भर में उजड़ गई दुनिया: बेटे के सामने मां की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
यह घटना होटले के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में एडमिट किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि घरेलू विवाद में युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया है। मृतक की पहचान बरेली जिले के दुमका गांव निवासी 22 वर्षीय सलमान पुत्र अहमद जान के रूप में हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

