नोएडा। यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां वेलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। फिर खुद को भी मौत के गले लगा लिया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
कार से दोनों का शव बरामद
यह पूरा मामला जिले के सेक्टर 39 थाना के सेक्टर 107 रोड का है। जहां एक सिरफिरे प्रेमी ने कार के अंदर अपनी प्रेमिका को गोली मारकर जान ले ली। फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कार में दोनों का शव बरामद हुआ है। आस- पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
READ MORE: पहन ले कोई जैसे भी ‘चोले’ पर उसकी वाणी… CM योगी के बयान पर अखिलेश यादव का करारा पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने शंकराचार्य के मुद्दे में क्या कहा
सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी के बताए जा रहे है। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


