उत्तर प्रदेश में अब शिक्षकों को उनकी छुट्टी के दिन ड्यूटी पर नहीं बुला सकते. माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से इस पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया जा चुका है. लेकिन इस आदेश का अमल नहीं हो पा रहा है. लिहाजा अब शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा.
दरअसल, पिछले दिनों छुट्टियों में शिक्षकों को काम के लिए डीआईओएस द्वारा बुलाया गया था. कई जगहों पर स्कूल का समय निकल जाने के बाद टीचर्स को बुलाया गया था. जिसे लेकर शिक्षक संगठनों ने शासन में उच्च अधिकारियों से शिकायत की. निदेशालय में भी इस संबंध में सूचना दी गई है.
इसे भी पढ़ें : तलाक..तलाक..तलाक… मुनव्वर राना की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, घर से धक्के मार कर निकाला बाहर, मुकदमा दर्ज
अब इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित डीआईओएस को पत्र भेजकर नाराजगी जताई है. जल्द ही शासन की ओर से इसे लेकर कड़े निर्देश भी जारी किए जाएंगे. इसमें ये व्यवस्था दी जा रही है कि छुट्टी के दिन किसी भी शिक्षक को ड्यूटी पर बुलाने से पहले संयुक्त शिक्षा निदेशक से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


