लखनऊ. यूपी एटीएस ने बड़ा खुलासा किया है. टीम ने पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मेरठ निवासी शाकिब समेत 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इसके अलावा विकास गहलावत, लोकेश, अरबाब भी पकड़े गए हैं. बताया जा रहा है कि रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाने की साजिश ये आरोपी कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें : ‘बटन दबाने से गुस्सा नहीं निकल रहा…’, अखिलेश यादव ने फिर उठाए EVM पर सवाल, कहा- जर्मनी में इसका इस्तेमाल असंवैधानिक
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया से पाकिस्तानी हैंडलर से इनका संपर्क है. टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल ये गिरोह रहा था. गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ में रेकी की गई. गिरोह को क्यूआर कोड के जरिए फंडिंग मिल रही थी. टीम ने आरोपियों से ज्वलनशील पदार्थ, 7 फोन और 24 पंपलेट बरामद किए गए हैं. लखनऊ रेलवे स्टेशन के टीम ने आरोपियों की साजिश नाकाम की.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

