UP Weather Alert: यूपी में तेज गर्मी के बीच काले बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों के लिए तेज झोंकेदार हवा और गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही यूपी में बादलों की परेड नजर आएगी। जिसे आम जनता को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी।

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में मध्यम से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 तो कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (UP Weather Alert) से तेज हवाएं चलेगी। जिसको लिए मौसम विभाग ने यो अलर्ट जारी किया है। कल यानि 31 मार्च को ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है।

READ MORE: ‘कानून के राज’ में सरेआम गोलीबारी : बदमाशों ने चलाई गोलियां, डीजे संचालक हुआ घायल, खुद एंबुलेंस बुलाकर गया अस्पताल, फिर…

इन जिलों में बारिश की संभावना

ललितपुर, मुजफ्फरनगर, महोबा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, सहारनपुर, पीलीभीत, शामली, औरया, शाहजहांपुर, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, रामपुर, बाराबंकी, बरेली, श्रावस्ती, जालौन, (UP Weather Alert) अलीगढ़, बहराइच, आगरा, बदायूं, मथुरा, बुलंदशहर, मैनपुरी, संभल, इटावा, हापुड़,एटा, मुरादाबाद, कन्नौज