UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है. मौसम साफ होने लगा है. तापमान में भी अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं. हालांकि, इस बीच आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं बारिश का दौर खत्म होने से अब गर्मी और उमस भी बढ़ने के आसार हैं. 30 से 35 डिग्री तापमान रहने का अनुमान है. हालांकि, आज यानी 24 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें- बेसिक स्कूलों की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव, 24 मार्च की जगह अब 28 को होगी परीक्षा, बेसिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 27 मार्च से राज्य में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है. इस दौरान तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा इसका असर दिख सकता है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए किसानों के लिए चिंता बढ़ गई है.

इसे भी पढ़ें- मंच पर फूट-फूट कर रोए मंत्री संजय निषाद, कहा- हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही, VIDEO वायरल

मौसम में इस बदलाव से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. विशेषज्ञों ने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है. तेज हवाओं और संभावित धूल भरी आंधी के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें. खासकर हाईवे और खुले इलाकों में विशेष सावधानी बरतें.