UP WEATHER TODAY. प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. ठंड कमजोर पड़ रही है. दिन के समय में धूप खिलने से ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. भोर और देर रात अब भी हल्की ठिठुरन महसूस हो रही है. बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे की तीव्रता में कमी आई है, हालांकि ठंडी सतही हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय सर्दी का असर अब भी बना हुआ है.
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का ऐसे ही रहने की संभावना है. फिलहाल उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपद ग्रीन जोन में हैं और किसी बड़े मौसमीय अलर्ट की संभावना नहीं है. विभाग की मानें तो आज दिनभर पछुआ हवाओं के चलने से ठंड का असर बना रह सकता है. हवाएं भी चलेंगी, जिससे कोहरे में तो कमी आएगी, लेकिन ठंडक ज्यादा महसूस होगी. दिन में धूप के बावजूद न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 8 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी सोमवार से से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि इसके बाद भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. मौसम सामान्य रहने के ही आसार हैं. IMD के मुताबिक अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


