UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम अब बदल रहा है. दिन के तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है. ठंड का असर भी अब खत्म होता दिख रहा है. आगामी कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. वहीं तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
मौसम विभाग की मानें तो 11 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा. विभाग के मुताबिक प्रदेश में कोहरे का असर भी अब अंतिम चरण में है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान पहले ही सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों अभी भी सुबह के समय हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, दिन बढ़ने के साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
विभाग के अनुसार, लखनऊ में मौसम साफ बना हुआ है और दिन के समय धूप की तपिश महसूस की जा रही है. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह और रात के समय कोहरा छाने की संभावना है. 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. वहीं 13 और 14 फरवरी तक भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


