UP Weather Today: यूपी में तीखी धूप के साथ अब प्रदेश में काले बादल छाने की संभावना है. रविवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में झोकेदार हवाएं चलेंगी. आने वाले 3 दिनों में फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसार हैं. ऐसे में बारिश होने के आसार हैं. 19 मार्च को प्रदेश के कई जिलों बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं और व्रजपात की भी संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
मौसम जानकारों के मुताबिक, 19 मार्च यानी आज को मौसम करवट ले सकता है. 19 से 21 मार्च तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, 22 मार्च से मौसम सामान्य हो जाएगा. यानी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के बाद फिर से तपिश का एहसास होगा.
इसे भी पढ़ें- ‘…साक्षर है लेकिन पंडित नहीं…’ : सातवीं क्लास का वो प्रश्न पत्र जिसने खड़ा किया नया बवाल, अखिलेश ने लगाया ‘समाज विशेष’ के अपमान का आरोप, ‘बाबा राज’ में टारगेट हुए ब्राम्हण?
हारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में बारिश और व्रजपात होने के आसार है. मौसम विभाग ने इस दौरान कर घर में ही रहने की सलाह दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

