UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल गया है. प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है. मौसम साफ होने लगा है. तापमान में भी अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं. हालांकि इस बीच आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं बारिश का दौर खत्म होने से अब गर्मी और उमस भी बढ़ने के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 27 मार्च से राज्य में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है. इस दौरान तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा इसका असर दिख सकता है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. तेज हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए किसानों के लिए चिंता बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम में इस बदलाव से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. विशेषज्ञों ने किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है. तेज हवाओं और संभावित धूल भरी आंधी के कारण सड़क पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है. ऐसे में गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें. खासकर हाईवे और खुले इलाकों में विशेष सावधानी बरतें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

