UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है. फिलहाल मौसम राहत भरा है. न ज्यादा गर्मी, न ठंड. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट और हवाओं में नमी बनी रहेगी. हालांकि दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है. लेकिन रातें अभी भी सुहावनी रहेंगी.

विशेषज्ञों के मुताबिक 26 मार्च से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 से 28 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में मौसम अस्थिर रहेगा. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिल सकता है. वहीं 27 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान तेज हवाएं चलने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 25 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

27 मार्च को बारिश और गरज चमक की संभावना

लखनऊ में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिली. दिन का तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन 27 मार्च को यहां भी बारिश और बिजली कड़कने के आसार हैं.