UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. बीते दो दिनों से प्रदेश में गर्मी पर ब्रेक लग गया है. एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई है. जिसने लोगों को उमस से राहत दी है. मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ का असर प्रदेश में दिख रहा है. जिस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है. विभाग की मानें तो आज भी बारिश और तेज हवाएं चल सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को भी राजधानी लखनऊ सहित कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में भी बदली छाए रहने के आसार हैं. हल्की बारिश और गरज-चमक की भी संभावना है.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. तेज हवाओं के कारण पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और खेतों में काम करने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है. विशेषज्ञों की मानें तो मुताबिक ये अस्थायी बदलाव है. अगले एक से दो दिनों में मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

