UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में आज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. तो वहीं कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहे की भी संभावना है. सोमवार सुबह लखनऊ और उसके आसपास हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से प्रदेश में भी मौसम ठंडा हो गया है.

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के तापमान में अब और गिरावट आने के आसार हैं. वहीं राजधानी में आज हल्की बारिश होने की भी संभावना है. तापमान की बात करें तो रविवार को मौसम अन्य दिनों के मुकाबले गर्म रहा. शहर का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. जहां सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप खिली और तापमान भी चढ़ गया.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 02 February: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई. राजधानी लखनऊ 24.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा. आगामी 48 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी 3-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 4 फरवरी से बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में फिर से थोड़ी गिरावट के आसार हैं.