UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां मार्च महीने में तेज गर्मी के साथ-साथ हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाएं रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखने को मिलेगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक आज यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में मध्यम से हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान कहीं 40 तो कहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर चलेगा। गरज चमक के साथ बादलों के गड़गड़ाहट (UP Weather Update) की आवाज भी सुनाई देगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अप्रैल में भी बारिश की संभावना है।

READ MORE: Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 31 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

इन जिलों में बारिश की संभावना

औरया, शामली, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, बिजनौर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, जालौन, मेरठ, झांसी, रामपुर, ललितपुर, इटावा, बरेली, महोबा, गाजियाबाद, कानपुर, फिरोजाबाद, नोएडा, (UP Weather Update) पीलीभीत, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, आगरा, श्रावस्ती, मथुरा, बहराइच, हाथरस, सीतापुर, उन्नाव, मैनपुरी, कन्नौज