ट्रंप द्वारा पाम बोंडी को बर्खास्त करने के फैसले की घोषणा के तुरंत बाद, एफबीआई निदेशक काश पटेल के भी पद से हटाए जाने की आशंका की नई रिपोर्ट सामने आई। ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए एक ही रात में अपने प्रशासन और सेना के कई बड़े अधिकारियों को पद से हटा दिया है. ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को रिटायर होने का आदेश दिया है.

अमेरिकी प्रशासन में बड़ा फेरबदल होने का संकेत सामने आया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने  अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी के बाद अब अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को रिटायर होने का आदेश दिया है. हटाए जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट में FBI डायरेक्टर काश पटेल भी शामिल हैं. 

इस बीच बताया जा रहा है कि FBI डायरेक्टर काश पटेल, आर्मी सेक्रेटरी डैनियल ड्रिस्कॉल और लेबर सेक्रेटरी चावेज डेरेमर समेत कई बड़े अधिकारी भी इस्तीफा दे सकते हैं. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि ट्रंप ने डीएनआई तुलसी गैबार्ड को बर्खास्त करने पर भी चर्चा की है।

पूर्व एफबीआई एजेंट काइल सेराफिन ने दो सूत्रों का हवाला देते हुए कहा, “इस बात की काफी संभावना है कि काश पटेल को आज बर्खास्त कर दिया जाए और पूरी तरह से फेरबदल हो जाए। सवाल यह है कि ऐसा क्यों होगा और मेरा अनुमान है कि ट्रंप इसे अपना विचार दिखाना चाहते हैं, न कि दबाव में रहते हुए।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज के साथ ही हाल ही में अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम समेत कई बड़े अधिकारियों को उनके पद से हटाया था. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रंप प्रशासन में और भी बदलाव होने की संभावना है.

हटाए जाने वाले ऑफिसर्स की लिस्ट में काश पटेल, ड्रिस्कॉल और चावेज डेरेमर जैसे नामों की चर्चा होना साफ संकेत देता है कि प्रशासन में बड़ा बदलाव हो सकता है. हालांकि, इसपर फिलहाल अंतमि फैसले का इंतजार किया जा रहा है. ट्रंप ने अबतक अपनी टीम के वरिष्ठ सदस्यों खासतौर से नेशनल सिक्योरिटी और प्रशासनिक भूमिकाओं में शामिल लोगों को उनके पद से हटाने से परहेज किया था, लेकिन अब इस बड़े फैसले ने लोगों को चौंका दिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m