लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड में बीते कई वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। खास तौर पर बारिश के दिनों में पानी इतना भर जाता है कि तालाब की तरह दिखने लगता है। बस स्टैंड से लगा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग 930 है। राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे बने पुल से बस स्टैंड का पानी निकलता है, लेकिन नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा लापरवाही करते हुए पुल पर पाइप डाल दिया गया, जिसके चलते पाइप जाम हो जाने के कारण सारा पानी बस स्टैंड में फिर से भरने लगा था।


बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने लगातार नेशनल हाईवे के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने की मांग की। आज सुबह भी इसी तरह से नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रयास किया, लेकिन नेशनल हाईवे के अधिकारी नहीं माने। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने से सड़क पर लंबा जाम लग गया।

इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर नेशनल हाईवे के अधिकारी पहुंचे और नए सिरे से पुल के निर्माण करने की कवायद शुरू की। इसके बाद धरना-प्रदर्शन खत्म किया गया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

