UPSC CSE Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा- 2025 के फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। 180 छात्रों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है। राजस्‍थान के कोटा के अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया टॉप किया है। अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम और आकांश धुल शीर्ष 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

बता दें कि UPSC को भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन अंतिम चयन केवल कुछ सौ उम्मीदवारों का ही होता है। ऐसे में टॉप करना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं

अनुज अग्निहोत्री UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉपर हैं। अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया और पूरे देश में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। अनुज राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। इसके बाद वो ग्रेजुएशन करने के लिए जोधपुर चले गए थे। जहां उन्होंने एम्स से एमबीबीएस से पढ़ाई की है। उन्होंने 2023  में एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। अनुज पहले भी 2 बार UPSC एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। UPSC 2023 में पहले प्रयास में उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी।

अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद

अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद हैं।

कैटेगरी वाइज डिटेल्‍स इस तरह हैंः-

  • सामान्य वर्ग के लिए 74 पद
  • ओबीसी के लिए 47 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 28 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 18 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 13 पद

भारतीय विदेश सेवा (IFS) में भी इस साल कुल 55 पद उपलब्ध हैं. इनमें भी अलग-अलग वर्गों के लिए सीटें तय की गई हैं.

  • सामान्य वर्ग के लिए 22 पद
  • ओबीसी के लिए 15 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 8 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 6 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 4 पर

27 फरवरी को खत्‍म हुए इंटरव्यू

UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्‍स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्‍स एग्‍जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्‍मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्‍म हुए थे।

इसी साल बदले IAS-IPS कैडर एलोकेशन रूल्‍स

भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही ‘जोन सिस्टम’ की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई ‘कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026’ लागू कर दी गई है। इसके तहत अब ‘साइकिल सिस्टम’ के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFoS) के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m