US-Iran Ceasefire: 40 दिन युद्ध के बाद अमेरिका-ईरान में हुआ सीजफायर ऐलान के कुछ ही घंटों बाद टूटता हुआ दिख रहा है। अमेरिका के सशर्त सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटो बाद ईरान के लावन आइलैंड (Lavan Island) में पहला बड़ा हमला हुआ है। यह हमला लावन आईलैंड पर एक ऑयल रिफाइनरी (Oil Refinery) में किया गया है। लावन आइलैंड में स्थित एक तेल रिफाइनरी में जबरदस्त ब्लास्ट के बाद धुआं निकलता हुआ दिखा। वहीं UAE-कुवैत पर भी मिसाइल-ड्रोन अटैक किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का कहना है कि ईरान की ओर से अभी भी मिसाइलें दागी जा रही हैं। यूएई ने कहा कि वह ईरान की ओर से आने वाली मिसाइलों की बौछार को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक लावन आईलैंड स्थित ऑयल रिफाइनरी में हमला लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे हुआ है। सरकारी टेलीविजन ने बताया कि फायर फाइटर मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं। इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ईरान के अधिकारियों की मानें तो अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि रिफाइनरी पर हमला करने के लिए कौन जिम्मेदार है।

ईरान का लावन द्वीप (Lavan Island) फारस की खाड़ी में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड है। इसका क्षेत्रफल 78 वर्ग किमी है, लावन ईरान के प्रमुख कच्चा तेल निर्यात टर्मिनलों में से एक है। लावन आईलैंड होर्मोजगान प्रांत में स्थित है, जहां से भारी मात्रा में तेल का निर्यात और रिफाइन किया जाता है, साथ ही यह “लावन गैस क्षेत्र” के ऊपर स्थित है। लावन द्वीप पूर्वी फारस की खाड़ी में स्थित है। ये आईलैंड होर्मुज स्ट्रेट से लगभग 450-500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

मेहर न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि “दोनों पक्षों के लिए घोषित संघर्ष-विराम का पालन करना ज़रूरी है, इसलिए ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता का जवाब जोरदार तरीके से दिया जाएगा। मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि बुधवार सुबह संघर्ष-विराम लागू होने के बाद लावन द्वीप रिफाइनरी में कई धमाके हुए। धमाकों के पैमाने या कारण के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार सिरी द्वीप पर भी कई धमाकों की सूचना है, लेकिन इन धमाकों की भी वजहों की जानकारी नहीं है।

UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन अटैक

इधर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का कहना है कि ईरान की ओर से अभी भी मिसाइलें दागी जा रही हैं। यूएई ने कहा कि वह ईरान की ओर से आने वाली मिसाइलों की बौछार को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यूएई का कहना है कि उनका एयर डिफेंस ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों को रोकने के लिए सक्षम हैं। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब कुछ ही घंटों पहले ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम हुआ था। हालांकि, यूएई ने यह स्पष्ट नहीं किया कि हमला किस जगह पर हो रहा है।

कुवैत की सेना ने कहा कि सुबह आठ बजे से ईरानी ड्रोन हमलों से निपटा जा रहा है। सेना ने बताया कि उसने कई ड्रोन को मार गिराया, जिनमें से कुछ दक्षिणी क्षेत्र में महत्वपूर्ण तेल प्रतिष्ठानों और बिजली स्टेशनों को निशाना बना रहे थे, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।  

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m