US-Iran Ceasefire: एक बार फिर ईरान ने पाकिस्तान (Pakistan) की घोर बेइज्जती की है। बेइज्जती भी मुंह पर कालिख पोतकर की है। दरअसल ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को सीजफायर प्रस्ताव भेजवाया था। इसपर ईरान ने ट्रंप के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि बिचौलियों के जरिए भेजे गए हालिया शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने पाकिस्तान की ओर से जारी 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव को ठुकराया दिया था।
ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान ने अमेरिका के लिए अपना डिप्लोमैटिक जवाब तैयार कर लिया है। सही समय पर इसकी घोषणा करेगा। ईरान के अनुसार उसने पहले ही अपनी शर्तें बता दी थी। ईरान ने दोहराया है कि युद्धविराम पर कोई भी बातचीत उसके राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर की जाएगी।
न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान और अमेरिका दोनों को एक मसौदा प्रस्ताव मिला था, जिसे पाकिस्तान ने तैयार किया था। इसमें जंग को खत्म करने का रास्ता खोजने के लिए 45 दिनों का सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई थी। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थ के जरिए अपनी स्थिति और शर्तें पहले ही बता दी थी।
उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह के दबाव या धमकियों के आगे झुककर बातचीत नहीं करेगा। इस्माइल बगाई ने कहा, ‘डेडलाइन और युद्ध करने की धमकी बातचीत के साथ मेल नहीं खाता। तेहरान की कुछ शर्तें हैं जो उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित हैं और इसे किसी भी तरह के समझौते के संकेत के तौर पर नहीं समझा जाना चाहिए।
बगाई ने कहा, ‘ईरान अपनी उन मांगों को साफ-साफ बताने में जरा भी नहीं हिचकिचाता जिन्हें वह जायज मानता है। ऐसा करने को किसी समझौते के संकेत के तौर पर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की झलक के तौर पर देखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

