US-Iran Talks Fail: अमेरिका-ईरान युद्धविराम शांति वार्ता फेल (US-Iran Peace Talks) हो गया है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे चली बातचीत बेनतीजा रही। यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने का कहा कि ईरान हमारी शर्ते नहीं मान रहा है। वेंस अब अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। ईरान ने वार्ता फेल होने का आरोप अमेरिका पर लगाया है। तेहरान ने कहा कि अमेरिका के हठ के कारण ये वार्ता फेल हो गया है।
इस्लामाबाद से रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। वेंस ने कहा कि हम खुले दिल से यहां आए थे लेकिन अब हम बिना डील के अमेरिका लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। वेंस ने कहा कि अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें नहीं माना। किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा।
वेंस ने कहा कि उन्होंने अपनी ओर से “फाइनल और बेस्ट ऑफर” पेश कर दिया है, लेकिन ईरान ने फिलहाल अमेरिकी शर्तों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। वेंस ने कड़े लहजे में कहा कि अमेरिका ने अपनी ‘रेड लाइन्स’ स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने साफ कर दिया है कि हम किन चीजों पर समझौता कर सकते हैं और किन पर बिल्कुल नहीं. ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का विकल्प चुना है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि मुख्य अड़चन ईरान का अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने से इनकार करना था। उन्होंने कहा ‘हम यहां से एक बहुत ही सरल प्रस्ताव, एक समझौता प्रक्रिया के साथ जा रहे हैं, जो हमारा अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव है. हम देखेंगे कि ईरानी इसे स्वीकार करते हैं या नहीं।

वहीं, ईरान ने भी कहा है कि इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ हुई बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। ईरानी न्यूज एजेंसी तस्नीम के मुताबिक अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। इस वजह से समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया।
अमेरिका और ईरान में वार्ता के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पर मतभेद
ईरान की तस्नीम एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है और दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए लगातार संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है, लेकिन अभी तक पूरी सहमति नहीं बन पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है। इसी वजह से बातचीत आगे बढ़ने में दिक्कत आ रही है। फिर भी दोनों देश बातचीत जारी रखे हुए हैं।
ट्रम्प बोले- समझौता हो या नहीं, अमेरिका की जीत तय
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ चल रही बातचीत पर कहा है कि चाहे समझौता हो या न हो, अमेरिका हर हाल में जीतेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा- जो भी हो, जीत हमारी ही होगी। ट्रम्प ने कहा कि इस समय अमेरिका और ईरान के बीच गहरी बातचीत चल रही है और आने वाले समय में इसका नतीजा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ज्यादा मायने नहीं रखता कि ईरान समझौता करता है या नहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से कमजोर कर दिया है। साथ ही ट्रम्प ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका सफाई अभियान चला रहा है और वहां बिछाई गई माइंस को हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

