US-Israel And Iran War LIVE: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। बीते आठ दिनों में भयंकर तबाही मची है। अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। वहीं ईरान भी इजराइल समेत 12 खाड़ी देशों में जवाबी हमला कर रहा है। ट्रंप आज (रविवार) को ईरान पर भयानक हमले की चेतावनी दी थी। इसके बाद अमेरिकी सेना और इजराइली सेना में ईरान की राजधानी तेहरान कई शहरों में ताबड़तोड़ बड़ा हमला किया है। ईरान की राजधानी तेहरान में भयंकर बमबारी हुई है। इजरायल और अमेरिका ने मेहराबाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। वहीं तेहरान के बड़े ऑयल डिपो पर भी अटैक किया। इस ताजा हमले में 20 लोगों की मौत की खबर है।
इससे पहले ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंकों पर ड्रोन हमला किया। कुवैत सशस्त्र बलों ने बताया है कि कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्यूल टैंकों पर ड्रोन हमले किए गए। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यह हमला देश के अहम बुनियादी ढांचे को सीधे निशाना बनाने की कोशिश है। कुवैती सेना ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है।

इजराइल का दावा- बेरूत में ईरानी सेना के कमांडरों को निशाना बनाया
इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने बेरूत में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कुद्स फोर्स के अहम कमांडरों को निशाना बनाकर हमला किया है। सेना के अनुसार ये कमांडर लेबनान में मौजूद होकर सैन्य गतिविधियां चला रहे थे। इजराइल ने कहा कि ये कमांडर कुद्स फोर्स के लेबनान कॉर्प्स से जुड़े थे और बेरूत से ऑपरेशन चला रहे थे। इजराइली सेना का दावा है कि इस कार्रवाई का मकसद ईरान और उसके सहयोगी समूहों की सैन्य गतिविधियों को कमजोर करना है। इससे पहले लेबनानी अधिकारियों ने बताया था कि बेरूत में एक होटल पर हुए इजराइली हमले में चार लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए थे।
बताया जा रहा है कि जिस इमारत पर हमला हुआ, वहां युद्ध से विस्थापित लोग भी ठहरे हुए थे। हमले के बाद इलाके में डर का माहौल फैल गया और कई लोग इमारत छोड़कर बाहर निकलते दिखाई दिए।
ट्रम्प का दावा- अब तक 42 ईरानी वॉरशिप डुबोए
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने 3 दिनों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज (वॉरशिप) तबाह कर दिए हैं। इससे ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो गई। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान की एयरफोर्स और कम्युनिकेशन सिस्टम को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अल जजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने अब तक ईरान के 16 मिलिट्री विमानों को गिरा दिया है।
रियाद पर ड्रोन हमला नाकाम, सऊदी वायु रक्षा ने 15 ड्रोन गिराए
सऊदी अरब की सुरक्षा बलों ने राजधानी रियाद के डिप्लोमैटिक इलाके को निशाना बनाकर किए गए एक ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया है। यह जानकारी सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने दी है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई नागरिक घायल हुआ है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कम से कम 15 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर मार गिराया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था और वायु रक्षा को और मजबूत कर दिया है, ताकि किसी भी हमले को तुरंत रोका जा सके।
ईरान जंग के बड़े अपडेट्स…
- ईरान में अब तक 6,668 सिविल इलाकों को निशाना बनाया गया है।
- इन हमलों में 5,535 घरों और 1041 दुकानें को नुकसान पहुंचा।
- 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर भी हमला किया गया।
- US-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1483 मौत हुई है।
- रेड क्रिसेंट के 13 सेंटर भी हमलों का शिकार हुए।
- जंग में अब तक इजराइल के 1765 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

