मिडिल ईस्ट में जारी तनाव अब और खतरनाक मोड़ लेता दिख रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के अहम ऊर्जा ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं. ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान में स्थित साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं को एयरस्ट्राइक के जरिए निशाना बनाया गया है. मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच अमेरिका-इजराइल ने अब ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है।

साउथ पार्स को दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड माना जाता है, ऐसे में इस पर हमला ईरान की ऊर्जा क्षमता पर सीधा प्रहार माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में गैस प्लांट के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है. इजराइली मीडिया ने भी बुशेहर इलाके में गैस सुविधाओं पर हमले की पुष्टि की है.

साउथ पार्स दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया है।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी है।

इजराइली मीडिया ने भी बुशेहर क्षेत्र में गैस फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी है। इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा था कि आज ईरान और लेबनान में ‘बड़े सरप्राइज’ देखने को मिलेंगे, जिसे इन हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m