ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच ट्रंप की बिगड़ती हालत के दावे ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. हाल ही में उन्हें लेकर ये दावा किया गया कि ट्रंप की हालत ठीक नहीं है और वो अस्पताल में भर्ती है. अमेरिकी नेता डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ दिए गए एक बयान पर बुरी तरह भड़क उठे, जिसमें उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में ईरान को धमकी देते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और पुलों पर हमले की चेतावनी दी. ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जरी टेलर ग्रीन ने भी उनके बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ‘पागलपन’ की स्थिति में हैं.
डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर दिए गए अपशब्दों से भरे बयान को लेकर उनके मानसिक संतुलन पर सवाल उठ रहे हैं. डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने इसे खतरनाक बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
अमेरिकी नेताओं ने डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर गहरी चिंता जताई है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान को धमकाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया. ट्रंप ने ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और पुलों पर हमले की चेतावनी दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘ईरान में मंगलवार को पावर प्लांट और ब्रिज डे होगा… होर्मुज स्ट्रेट खोलो, नहीं तो नर्क में जीओगे.’ अपने इस पोस्ट में ट्रंप ने ईरान के लिए ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष से उम्मीद नहीं की जाती.
यह जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस सप्लाई रूट्स में से एक है, जो फरवरी के अंत में अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से लगभग बंद है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. ट्रंप ने होर्मुज को लेकर ईरान को कई बार धमकी दी है और इस समुद्री मार्ग को खोलने का अल्टीमेटम दे चुके हैं.
अमेरिकी सीनेट के सदस्य और डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेता चक शूमर ने ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के बयान को ‘एक असंतुलित व्यक्ति की बकवास बताया’. उन्होंने कहा कि ट्रंप का यह रवैया अमेरिका के सहयोगियों को उससे दूर कर रहा है.
ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जरी टेलर ग्रीन ने भी उनके बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ‘पागलपन’ की स्थिति में हैं. उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के लोगों से दखल देने की अपील की. टेलर ग्रीन ने कहा कि यह युद्ध बिना उकसावे के शुरू किया गया और इससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है.
अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने ट्रंप के बयान को ‘खतरनाक और मानसिक रूप से असंतुलित’ करार देते हुए कहा कि अमेरिकी कांग्रेस को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और यह युद्ध रोक देना चाहिए.
ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय में संचार मामलों के उप प्रमुख मेहदी तबातबाई ने कहा कि हम तभी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलेंगे जब हमारे देश को युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा. उन्होंने ट्रंप की टिप्पणी को हताशा और गुस्से में दिया गया अशोभनीय बयान बताया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

