Dharm Desk – यह खास खबर कुंवारों लोगों के लिए है. जिनकी शादी में बाधा आ रही रही. यहां जाता है इस चमत्मारी मंदिर में शादी योग युवक-युवती की मनोकामना पूरी होती है. अगर किसी की शादी में अड़चन आ रही है तो खोब्ररा नाथ भेरू शादी देव बाबा मंदिर में जाकर पूजा करने से बाधा दूर होती है.

मान्यता है कि यहां सात दिन तक दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करने से शादी-विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं. मनोकामना जल्द पूरी होती है. लोगों में इस जगह को लेकर अटूट विश्वास है कई लोगों ने यहां शादी के लिए मन्नत मांगी. उनकी इच्छा पूर्ण हुई. जिनकी मनोकामना पूरी होती है. वे दोबारा दर्शन के लिए अवश्य आते हैं. यह मंदिर अजमेर के सुभाष उद्यान के पास पहाड़ पर स्थित है.
जानकार बाते हैं कि इस मंदिर की उत्पत्ति भगवान शिव के रूद्र रूप से हुई. यह कायस्थ समाज के कुल देवता हैं. हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन कायस्थ समाज यंहा विशेष पूजा-अर्चना करता है. इस दिन समाज के लोग सदियों से आकर लक्ष्मी के आगमन और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते है. समय के साथ अन्य समाज के लोग भी यंहा आने लगे और अपनी मनोकामनाएं पूरी कर रहे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु यंहा पहुंचते हैं. जिनमें वे लोग भी शामिल होते हैं जिनकी इच्छाएं पूरी हो चुकी हैं.
मंदिर में मेला भी लगता है. जंहा कई कुंवारे लोग मन्नत मांगते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि अजमेर के राजा अजय पाल ने भी इस मंदिर में आकर पूजा-अर्चना की थी. वर्षों पुरानी इस मंदिर की मान्यता के कारण दूर-दूर से युवक-युवतियां आते हैं. शादी ही नहीं, बल्कि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मनोकामना पूरी करने की अर्जी लगाते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

