Uttarakhand Budget Session 2026: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में आम बजट पेश करेंगे। 1.1 लाख करोड़ से अधिक का बजट होने की उम्मीद जताई जा रही है। धामी सरकार का पूरा फोकस चुनावी वर्ष में कल्याणकारी योजनाएं लाने पर रहेगा।

सुबह 11 बजे शुरू होगा राज्यपाल का अभिभाषण

बता दें कि सत्र की शुरुआत भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इससे पहले आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया गया है। जिसके मुताबिक प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है। रविवार को सीएम धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में विधानसभा अध्यक्ष रितू खंडूरी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कल से प्रारंभ हो रहे विधानसभा बजट सत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

READ MORE: : ‘नारी तू नारायणी’ : सीएम धामी ने वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान, कहा- समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत करती हैं महिलाएं, इनके त्याग से पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं

पक्ष-विपक्ष विधायकों के कुल 600 प्रश्न

इधर विधानसभा भवन में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पक्ष-विपक्ष विधायकों के कुल 600 प्रश्न लगे हैं।इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी।विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।