Vaibhav Suryavanshi Announces to Break Chris Gayle 175 Runs Record : आईपीएल वह मंच है, जहां से खिलाड़ी चमकते हैं और स्टार बनते हैं. टीम इंडिया में ऐसे कई धुरंधर हैं, जो आईपीएल से निकले और आज बड़े प्लेयर बने. अब इस रेस में एक नया नाम शामिल हो सकता है. यह नाम Vaibhav Suryavanshi का है, जिनका साल 2025 में ड्रीम डेब्यू हुआ था. अब वैभव दूसरे सीजन यानी आईपीएल 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह सीजन उनके लिए न सिर्फ एक बड़ा मौका है बल्कि चुनौतीपूर्ण भी रहेगा, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने कमाल की बैटिंग की थी. आईपीएल 2026 के जरिए वैभव ने टीम इंडिया में एंट्री का तगड़ा प्लान बनाया है. उन्होंने उस महा रिकॉर्ड को ध्वस्त टीम इंडिया के दरवाजे तोड़ने का ऐलान कर दिया है, जो पिछले 13 सालों से अमर है और इस रिकॉर्ड का टूटना असंभव कहा जाता है.

यह रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का है, जो क्रिस गेल ने बनाया था. गेल ने सिर्फ 66 गेंदों पर 13 चौके और 17 छक्के उड़ाकर नाबाद 175 रन ठोके थे. यह पारी किसी अजूबे से कम नहीं थी. अब वैभव इस महारिकॉर्ड को चकनाचूर करना चाहते हैं, ताकि टीम इंडिया में एंट्री न होने का कोई सवाल ही न रह जाए.
दरअसल, 15 मार्च को दिल्ली में बीसीसीआई ‘नमन अवॉर्ड्स’ (BCCI Naman Awards 2026) का आयोजन हुआ. इस मंच पर युवा सनसनी Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल 2026 के लिए अपने इरादे साफ कर दिए. जब हर्षा भोगले ने उनसे फ्यूचर के टारगेट्स के बारे में पूछा तो वैभव ने बिना झिझके ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के 13 साल पुराने 175 रनों के करिश्माई रिकॉर्ड को तोड़ने का ऐलान कर दिया. हर्षा भोगले ने वैभव को 3 ऑप्शन दिए थे कि आप इनमें से कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे. पहला था एक ओवर में 6 छक्के, दूसरा क्रिस गेल की 175 रनों की पारी और तीसरा आईपीएल में सबसे तेज शतक. वैभव ने दूसरा विकल्प चुना और क्रिस गेल के 175 रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक करने का ऐलान कर दिया.
क्रिस गेल ने 2013 में बनाया था ये धांसू रिकॉर्ड
जिस रिकॉर्ड को तोड़ने का वैभव ने ऐलान किया, उसे आज से 13 साल पहले क्रिस गेल ने 2013 में बनाया था. आईपीएल 2013 में उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 13 चौके और 17 छक्कों के साथ नाबाद 175 रन ठोक दिए थे. उनका स्ट्राइक रेट 265.15 का था. यह एक करिश्माई पारी थी, जो किसी अजूबे जैसी लगती है. यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी बैटर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है, जो आज तक नहीं टूटा और टूटना भी मुश्किल लगता है.
गेल ने कहां मचाई थी तबाही?
क्रिस गेल ने जिस मैच में 175 रन ठोके थे वह बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 263 रन बना दिए थे. जवाब में पुणे वॉरियर्स इंडिया 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी थी और आरसीबी ने 130 रनों से मैच जीत लिया था. इसी पारी के दम पर गेल ने सबसे तेज 30 गेंदों पर शतक ठोकने का रिकॉर्ड बनाया था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है और आज तक यह रिकॉर्ड नहीं टूटा. गेल के अलावा उस मैच में आरसीबी के लिए एबी डिविलियर्स ने 8 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए थे.
वैभव ने आईपीएल 2025 में आखिर किया क्या था?
14 साल के Vaibhav Suryavanshi ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था. उन्होंने 7 मैचों में 252 रन ठोके थे, जिसमें 35 गेंदों पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक भी शामिल है. पहले ही सीजन में वैभव ने 2 खास रिकॉर्ड बनाए थे. पहला यह कि वह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर बने थे. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 14 साल और 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड मनीष पांडे (19 साल 253 दिन) के नाम था. दूसरा यह कि उनके नाम इस लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज हुआ था. वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जड़कर यूसुफ पठान (37 गेंद) के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया था. नंबर-1 पर आज भी क्रिस गेल (30 गेंद) का कब्जा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

