वैशाली/ सिद्धार्थ शरद। वैशाली पुलिस ने एक विशेष अभियान के दौरान 1 किलो 4 ग्राम अफीम और 158 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थ सराय टोल प्लाजा के पास एक हुंडई वेन्यू कार से बरामद किया गया। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अभियान और सूचना
वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 3 फरवरी 2026 को जिला सूचना इकाई (DIU) को जानकारी मिली कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से गुजरते हुए मुजफ्फरपुर और सराय के रास्ते झारखंड के लिए एक सफेद हुंडई वेन्यू कार में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस अधीक्षक ने DIU वैशाली और सराय थाना की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम ने शाम 7:30 बजे कार को सराय टोल टैक्स के पास रोका और तलाशी ली।
गिरफ्तारी और मादक पदार्थ बरामदगी
कार में कुल तीन व्यक्ति सवार थे: चालक ललन कुमार (चतरा) और पीछे की सीट पर श्रवण कुमार (पलामू) तथा अनिल कुमार (चतरा)। एक दंडाधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान, गियर बॉक्स के बाईं ओर यात्रु सीट के पास काले पॉलिथीन में अफीम और गियर के पीछे सफेद प्लास्टिक के डिब्बे में ब्राउन हेरोइन बरामद हुआ। मौके पर वजन करने पर अफीम 1 किलो 4 ग्राम और हेरोइन 158 ग्राम पाई गई।
कानूनी कार्रवाई
इस संबंध में सराय थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


