वैशाली। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग साली, जो कि आठवीं कक्षा की छात्रा है, के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
त्वरित पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जीजा को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा और नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ मुजफ्फरपुर से आई की टीम ने भी जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं ताकि कोर्ट में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।
मुजफ्फरपुर से ससुराल आया था आरोपी
एसडीपीओ गोपाल मंडल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी विष्णु राम के रूप में हुई है। वह लालगंज स्थित अपने ससुराल आया हुआ था, जहां उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


