सिद्धार्थ शरद/वैशाली। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला महनार बाजार का है, जहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक प्रसिद्ध दवा दुकान के संचालक से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है।
हथियार दिखाकर लूट और फरार हुए अपराधी
जानकारी के अनुसार, महनार बाजार स्थित प्रसिद्ध दवा दुकान ‘एजी फार्मा’ के संचालक अविनाश कुमार अपनी दुकान पर थे, तभी बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने पिस्टल सटाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखी नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
बाजार बंद कर जताया विरोध
इस घटना की खबर फैलते ही महनार के दवा व्यवसायियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार की सभी दवा दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई हैं। दवा व्यवसायियों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने उनके व्यापार और जीवन दोनों को खतरे में डाल दिया है।
पुलिस जांच और आंदोलन की चेतावनी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर, व्यवसायियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


