लुधियाना. लुधियाना में दूध सप्लाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें दूध पाउडर में खराबी होने के कारण कंपनी के तीन अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. खबर है कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया करीब 125 टन दूध पाउडर का ऑर्डर सेना ने रद किया था.
इसे दूध को दो बैच (एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन) में सप्लाई किया गया था. गुणवत्ता खराब मिलने के बाद सेना ने दूध पाउडर को वापस कर दिया था. मिल्कफेड के एक अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर कार्यवाही की गई है.भारतीय सेना को भेजे वेरका ब्रांड के दूध पाउडर की गुणवत्ता खराब मिलने पर पंजाब मिल्कफेड ने कड़ी कार्रवाई की है.

मिल्कफेड के लुधियाना वेरका प्लांट के जनरल मैनेजर (जीएम) दलजीत सिंह, मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल गुरइकबाल सिंह और मैनेजर प्रोडक्शन परितोष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.मिल्कफेड के अधिकारी का कहना है यह गंभीर चूक है, जिससे संगठन की साख को नुकसान पहुंचा है.
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: संघर्षों से जूझते हुए बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक पदक जीतकर वेटलिफ्टिंग में बना रहे पहचान…
- पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व वित्त मंत्री लाल सिंह का निधन
- हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर: दो की मौत, कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करते थे मृतक
- अयोध्या राजघाट में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में लगी भीषण आग, मंत्री दयाशंकर की अध्यक्षता में हो रहा यज्ञ
- दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र में मिली सफलता; हिमांशु भाऊ गैंग के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
