CG News : लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में एक भालू कुंए में गिर गया था. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा. टीम ने कुएं में लकड़ी की सीढ़ी डालकर भालू का रेस्क्यू किया. कुंए से बाहर आते ही भालू सुरक्षित जंगल की ओर चले गया. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, डौंडी विकास खंड के ग्राम जबकोहड़ा गांव के खुले कुंए में एक भालू शनिवार को अचानक जा गिरा. भालू को कुंए में देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी. बालोद वनमण्डलाधिकारी के निर्देश पर उपवनमण्डलाधिकारी जीवन सिन्हा, रेंजर दल्लीराजहरा और बालोद उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंची. भालू को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी बनकर कुँए में डाला गया. कुछ देर बाद भालू सीढ़ी से कुंए से बाहर निकला और सुरक्षित जंगल की तरफ दौड़कर भाग गया.
उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. भालू को बाहर निकला कर सुरक्षित रेस्कयू कर लिया गया है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

