Patna University Election: पटना विश्वविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एबीवीपी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनुष्का कुमारी चुनाव प्रचार के दौरान एक हास्टल में कुछ लड़कों के सामने रोती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो बीते सोमवार (23 फरवरी) रात की बताई जार ही है।

वायरल वीडियो में अनुष्का यादव कुछ लड़कों के सामने रोते हुए अपनी बात को उनके सामने रखती हुई नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि, उन्हें कैरक्टरलेस कहा जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके हाथ से पोस्टर भी छीन लिया जा रहा है। इसके साथ ही वे उन लड़कों से मदद की गुहार भी लगाती हुई दिख रही है। वीडियो में लड़के यह कहते सुनाई दे रहे हैं, भाई बोल दी हो न… हम लोग कैरेक्टर की रक्षा करेंगे।

लड़कों ने कहा कि, हम लोगों के हॉस्टल का ही एक कैंडिडेट चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़ा हुआ है, जिसको हम लोग सपोर्ट कर रहे हैं, तो आपको कैसे कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान एक लड़के ने कहा कि, कोई बात नहीं है भाई बोल दी हो तो हम लोग तुम्हारे कैरेक्टर की रक्षा करेंगे

वहीं, एक दूसरे लड़के ने समझाया कि इलेक्शन में यह सब होता रहता है। आप मेहनत करो। लड़की ने रोते हुए यह भी कहा कि मेरे पापा भी नहीं हैं। आप लोग मेरी मदद करिए। इसपर एक लड़का कहता है, हम लोग कल से आपके साथ चलेंगे। देखते हैं कौन परेशान करता है। कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: राबड़ी देवी के साथ अचानक दिल्ली के लिए रवाना हुए लालू यादव, सामने आई ये बड़ी वजह