मोहाली : पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने आज मोहाली की अदालत में चालान पेश किया। विजिलेंस ने इस मामले में 200 से अधिक गवाह पेश किए हैं और 400 से ज्यादा बैंक खातों की जांच की है।
विजिलेंस ने 40,000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट तैयार की है, जिसे चार ट्रकों में लाकर अदालत में पेश किया गया। शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि चालान पेश होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। बता दें कि 25 जून को पुलिस ने मजीठिया को अमृतसर से गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह नई नाभा जेल में बंद हैं। यह मामला 2021 में कांग्रेस सरकार के दौरान दर्ज किया गया था, जिसमें मजीठिया के पूर्व पीए सहित कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

15 स्थानों पर छापेमारी, 700 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
जांच के दौरान देश के कई राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें मजीठिया से संबंधित 30 अचल संपत्तियों, 10 वाहनों और 15 कंपनियों या फर्मों का पता चला। ये सभी संपत्तियां उनके मंत्रिकाल के दौरान गैर-कानूनी तरीके से अर्जित की गई थीं। चार्जशीट के अनुसार, मजीठिया ने अपनी आय से 1200% अधिक संपत्ति हासिल की, जिसकी अनुमानित कीमत 700 करोड़ रुपये है। यह पूरा मामला सबूतों के साथ अदालत में पेश किया गया है।
‘कानून का राज, प्रभाव का नहीं’
विजिलेंस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि उस राजनीतिक संस्कृति पर प्रहार है, जिसमें सत्ता का दुरुपयोग निजी संपत्ति और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए किया जाता था। मान सरकार ने साबित कर दिया है कि अब पंजाब में कानून का राज होगा, न कि प्रभाव का। सरकार का कहना है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नाम हो, अगर उसने पंजाब के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, तो कानून उसे नहीं बख्शेगा।
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: अरविंद केजरीवाल का दावा; ‘बंद हुई LPG गैस की सप्लाई, राजधानी में बनेगा पीएम एकता मॉल, ED की याचिका पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को नोटिस, दिल्ली में अंगदान की नई राह: रेखा सरकार ने केंद्र के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर, दिल्ली में लापता यूट्यूबर आकाश का शव 2 दिन झाड़ियों में पड़ा मिला
- कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
- बिहार वीमेंस कबड्डी लीग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज से मचेगा बेटियों का धमाल
- एमपी में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी! धार सबसे गर्म 39°C, ग्वालियर-चंबल में भी पारा सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा, 15 मार्च के बाद और बढ़ेगा टेंपरेचर
- होर्मुज बना ‘डेथ वैली’; ईरान बिछा रहा समुद्री माइंस, U.S. सेंट्रल कमांड का दावा- माइन बिछाने वाले 16 जहाजों को उड़ाया
