अजयारविंद नामदेव, शहडोल। महुआ सीजन के बीच शहडोल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां सड़क किनारे महुआ बीन रहे एक ग्रामीण युवक को तेज रफ्तार बाइक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महुआ सीजन में सड़क किनारे काम कर रहे ग्रामीणों की सुरक्षा अब सबसे बड़ी चिंता बन गई है।
आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में सड़क किनारे महुआ बीन रहे एक ग्रामीण युवक को तेज रफ्तार बाइक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्यौहारी-बनसुकली मेन रोड पर घुटघुरिया के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सीधी गौटियांन मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मण सिंह गोंड पिता शंभू सिंह गोंड के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिंह अपने साथियों के साथ सड़क किनारे महुआ बीन रहा था, तभी बनसुकली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मण सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही सीधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को जप्त कर लिया गया है।
थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत ने बताया कि मृतक अपने साथियों के साथ महुआ बीन रहा था, तभी गांव के ही एक युवक ने तेज रफ्तार में आकर टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

