बीजापुर. जिला मुख्यालय बीजापुर में आम जनता की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं. बढ़ती गर्मी के बीच इनकी जरूरत और भी ज्यादा महसूस की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है. बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार अब तक एक भी मशीन को ठीक नहीं करा पाए हैं. मार्च महीना खत्म होने को है, फिर भी सिर्फ जल्द सुधार का आश्वासन दिया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इन वाटर कूलर की अनदेखी सरकारी पैसों की बर्बादी नहीं है?


दरअसल, जिला मुख्यालय बीजापुर के मुख्य मार्गों और नए बस स्टैंड में अलग-अलग जगहों पर पांच वॉटर कूलर लगाए गए थे. लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में पांचों मशीनें कबाड़ के समान तब्दील होते नजर आ रही है. नया बस स्टैंड, सी- मार्ट, इंद्रा मार्केट बीजापुर, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य जगहों पर वाटर कूलर खराब पड़े हैं.

नगर पालिका परिषद बीजापुर के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि परिषद बैठक में कई बार वाटर कूलर के बंद होने का मुद्दा रखा गया, लेकिन आज तक इन मशीनों को बनाया गया. यह मशीनें अब कबाड़ में तब्दील होती नजर आ रही है.

मामले पर सीएमओ नगर पालिका, बीजापुर बंशीलाल नुरेटी ने कहा कि वॉटर कूलर के कुछ सामग्री की कमी है, उसे मंगाया गया है, जल्द नगर के वॉटर कूलरों को बनाया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

